Kiara-Varun Fight On Jugjugg Jeeyo Set: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. वह कई फिल्मों में अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jugjugg Jeeyo) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में वह पहली बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और उनकी जोड़ी को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि, फिल्मी पर्दे पर जहां दोनों की जोड़ी कमाल की है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है. इसका खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद वरुण धवन ने किया है और इसकी वजह भी बताई है.

वरुण धवन ने ‘पिंकविला’ को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक लड़ाई के सीन के दौरान उनके और कियारा के बीच सच में काफी बहस हो गई थी. वरुण ने इस किस्से को याद करते हुए कहा, “इस सीन को शूट करने से पहले मेरे और कियारा के बीच 2-3 बार लड़ाई हो चुकी थी.” एक्टर ने ये भी बताया कि उनके बीच बहस इतनी सीरियस हो जाती थी कि डायरेक्टर राज मेहता को उन्हें शांत कराना पड़ता था.

कियारा ने वरुण को कह दिया था ‘अंधभक्त’

वरुण धवन ने इंटरव्यू में आगे बताया, "कियारा ने उन्हें अंधभक्त तक कह दिया था. एक्टर ने कहा, “मुझे अपने परिवार के लिए कमाना है, क्योंकि मुझे यही सिखाया गया है. उन्होंने कहा- ‘नहीं, तुम अंधभक्त हो’ ये अंधभक्त कैसे हुआ? आपके पिता और भाई भी इसी तरह से सोचते हैं. अगर मैं महसूस करता हूं कि, मुझे अपने परिवार के लिए कमाने की जरूरत है, तो मैं अंधभक्त क्यों हूं, मैंने अपने माता-पिता से यही सीखा है.”

जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Jugjugg Jeeyo Box Office Collection) बेहद शानदार रहा है. पहले ही दिन फिल्म ने 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में वरुण-कियारा के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें

Arjun Kapoor Birthday: जब अर्जुन कपूर की मां को छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी शादी, एक्टर ने पिता के कारनामों पर कही थी ये बात

Kareena Kapoor ने पति सैफ और बेटे तैमूर संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, शेयर की तस्वीरें

from bollywood https://ift.tt/P2RAN7z
https://ift.tt/SHkxUIX
Saturday, June 25, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» ‘जुग जुग जियो’ के सेट पर Kiara Advani और Varun Dhawan की 2-3 बार हो चुकी है सीरियस लड़ाई, एक्टर का खुलासा

0 comments:
Post a Comment