Sidebar Ads

Saturday, June 25, 2022

Kareena Kapoor ने पति सैफ और बेटे तैमूर संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, शेयर की तस्वीरें

Kareena Kapoor London Vacation Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने साल 2020 में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया था और तब से वह अपनी पर्सनल लाइफ से फैंस को अपडेट करती रहती हैं. इन दिनों वह अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बच्चों तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) व जहांगीर अली खान (Jahangir Ali Khan) के साथ लंदन (London) में वेकेशन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपनी ट्रिप से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

हाल ही में, करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ तस्वीरें शेयर की है. एक तस्वीर में वह अपने बेटे तैमूर के साथ पोज दे रही हैं. इस दौरान उनके बेटे अजीब सा एक्सप्रेशन दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वह अपने पति सैफ व बेटे तैमूर संग नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि तीनों एक जैसे आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों ने ब्लैक टी-शर्ट और लैदर जैकेट के साथ डेनिम जींस व व्हाइट शूज पहने थे और तीनों इसमें स्टाइलिश नजर आ रहे थे. करीना कपूर खान ने एक तस्वीर को कैप्शन दिया है, “हम यहां आ गए.” और दूसरी फोटो के साथ लिखा, “द रोलिंग स्टोंस बेबी.” बेबो के कैप्शन से लगता है कि वह अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ लंदन के हाइड पार्क में होने वाले रोलिंग स्टोन्स कॉन्सर्ट को एंजॉय करने पहुंचे थे.

करीना कपूर जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यही नहीं, करीना 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' से ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं. वहीं, सैफ अली खान ‘विक्रम वेधा’ और ‘आदिपुरुष’ में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें-

Kriti Sanon And Rajkummar Rao: कृति सेनन और राजकुमार राव ने दिया अखबार में इश्तेहार! जानिए, आखिर क्या है इसके पीछे की बड़ी बात

तेजस्वी प्रकाश ने अपनी और करण कुंद्रा की मां के साथ बनाया ऐसा वीडियो, हैरान एक्टर ने कहा- हे भगवान, मम्मियों संग तुम ऐसा करती हो

from bollywood https://ift.tt/znSmB5d
https://ift.tt/SHkxUIX

0 comments:

Post a Comment