Siddhanth Kapoor get bail: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. रविवार देर रात बेंगलुरु के एक होटल में पुलिस ने रेड मारी थी जहां पार्टी में सिद्धांत के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनका ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आया था. अब सिद्धांत को इस केस में जमानत मिल गई है. सिद्धांत के साथ चार लोगों को जमानत दी गई है.

डीसीपी ईस्ट बेंगलुरु भीमाशंकर गुलेड ने जानकारी दी है कि सिद्धांत कपूर और चार लोगों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है. जब उन्हें बुलाया जाएगा तो उन्हें पुलिस स्टेशन आना होगा.

Actor Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor and four others have been released on station bail. They will further have to appear before the Police as and when called: Bheema Shankar Gulled, DCP East Bengaluru
— ANI (@ANI) June 13, 2022

पुलिस उपायुक्त डॉ. भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया, इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए. उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है. उन्हें उल्सूर थाने लाया गया है.

पॉश होटल में हो रही थी रेव पार्टी
पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा. जहां से सिद्धांत कपूर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस पार्टी में करीब 35 लोग थे. सिद्धांत भी इस पार्टी में शामिल हुए थे. जब सभी का मेडिकल टेस्ट करवाया तो सिद्धांत समेत पांच लोगों का टेस्ट पॉजिटिव आया था.

पुलिस ने पार्टी से सात ‘एक्स्टेसी’ गोलियां और मारिजुआना का एक पैकेट भी बरामद किया. आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून की धारा 22ए, 22बी और 27बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/hbcsRFt Singh Rajput: सुशांत की मौत की गुत्थी अब भी है अनसुलझी, कभी पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आए थे एक्टर

<a href="https://ift.tt/AqXgo3R Mirza Biography: एक्टर हमेशा एक्टर ही होता है, प्रोड्यूसर के कंधों पर होता है जिम्मेदारियों का बोझ- दीया मिर्ज़ा

from bollywood https://ift.tt/owjuMQV
https://ift.tt/1AGVEjb
Monday, June 13, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Drugs Case : शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को मिली बेल, ड्रग्स लेने का लगा था आरोप

0 comments:
Post a Comment