Sidebar Ads

Monday, June 13, 2022

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: जब मन्नत में शाहरुख खान के साथ पार्टी करने का सुशांत ने किया था खुद से वादा, इस तरह ख्वाहिश हुई थी पूरी

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं. सुशांत को गए हुए दो साल हो गए हैं मगर आज भी उनके फैंस उन्हें बहुत याद करते हैं. सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपना जादू चला दिया था. उनकी फिल्मों और एक्टिंग दोनों को ही बहुत पसंद किया जाता था. सुशांत ने एक बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ पार्टी करने की इच्छा जाहिर की थी. वह शाहरुख के साथ उनके घर मन्नत में पार्टी करना चाहते थे. उन्होंने खुद से इस बात का वादा भी किया था और उनकी ये इच्छा पूरी हुई थी. सुशांत ने एक इंटरव्यू में अपनी इस ख्वाहिश के बारे में बताया था.

रेडिफ को साल 2013 में दिए इंटरव्यू में सुशांत ने बताया था कि अपने शुरुआती दिनों में मैं बहुत यशराज की फिल्में देखता था. खासकर शाहरुख खान की. मैं उनकी फिल्मों का बहुत बड़ा फैन था. मैं कभी स्टार स्टक नहीं हुआ लेकिन मुझे याद है एक बार मैं अपने दोस्तों के साथ शाहरुख खान के घर के पास कॉफी शॉप में बैठा था. उनके घर पार्टी थी और मैं देख पा रहा था कि बड़ी-बड़ी गाड़ियां उनके बंगलो में जा रही हैं. मैं उस दिन खुद से कहा था कि मैं एक दिन इस घर के अंदर जाऊंगा और शाहरुख के साथ पार्टी करुंगा.

ईद पार्टी में किया था इनवाइट
सुशांत ने आगे कहा  कि सौभाग्य से उस साल शाहरुख के घर ईद पार्टी थी और मुझे इनवाइट किया गया था. मैं बहुत खुश था. बता दें सुशांत शाहरुख खान के साथ स्टेज भी शेयर कर चुके हैं. शाहरुख ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सुशांत के साथ मस्ती की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी लीड रोल में नजर आईं थीं. उनकी इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/QRLUN9C Sheikh: 57 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं विभूति नारायण मिश्रा, जानिए क्या है फिटनेस का राज

<a href="https://ift.tt/a5l8Icb Singh Rajput: सुशांत की मौत की गुत्थी अब भी है अनसुलझी, कभी पढ़ाई छोड़ एक्टर बनने आए थे मुंबई

from bollywood https://ift.tt/RBouH6g
https://ift.tt/1AGVEjb

0 comments:

Post a Comment