Sidebar Ads

Saturday, June 25, 2022

Arjun Kapoor Birthday: जब अर्जुन कपूर की मां को छोड़ बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी शादी, एक्टर ने पिता के कारनामों पर कही थी ये बात

Bollywood Arjun Kapoor Birthday: ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फेम अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी-टाउन के सबसे डिमांड वाले एक्टर्स में से एक हैं. अर्जुन ने साल 2012 में फिल्म ‘इश्कज़ादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपनी पहली फिल्म से ही वह चमक गए थे. आज यानी 26 जून 2022 को अर्जुन कपूर 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम उनके उस पुराने इंटरव्यू के बारे में बताएंगे, जब उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर अपनी बात रखी थी.

जैसा कि, आप जानते हैं कि, अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी (Mona Shourie) के बेटे हैं. फिल्मी दुनिया में कब किसे प्यार हो जाए, किसी को नहीं पता रहता है. बोनी के साथ भी ऐसा ही हुआ. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी (Sridevi) को देखा, तो वह उन पर फिदा हो गए. नतीजतन 1996 को बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली, जिसकी वजह से मोना का दिल टूट गया था. उन्होंने बोनी को छोड़ अपने बच्चों अर्जुन और अंशुला के साथ रहने लगी थी. हालांकि, साल 2012 में कैंसर की वजह से मोना का निधन हो गया था.

पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बोले थे अर्जुन कपूर

मां के निधन के दो साल बाद यानी 2014 में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने पहली बार पिता बोनी कपूर की दूसरी शादी पर बात की थी. साथ ही उन्होंने अपनी मां को धन्यवाद दिया था कि उन्होंने कभी भी एक्टर को अपने पिता की दूसरी शादी के खिलाफ नहीं भड़काया था. अर्जुन ने कहा था, “मेरे पिता ने जो (दूसरी शादी) किया, इसका मतलब ये नहीं है कि मेरे सारे डिसिजन इस पर आधारित होंगे. ऐसे जिंदगी नहीं चलती है. जितना हो सके, वो मेरे लिए हमेशा मौजूद रहे हैं. शुक्र है मेरी मां ने मुझे ऐसे पाला है कि मैं अपनी जिंदगी में खुद के डिसिजन और चॉइसेस ले सकता हूं. मैं खुश हूं कि, मेरी मां ने वह रास्ता अपनाया. मुझे नहीं लगता है कि, आज मैं ऐसा होता, अगर मेरी मां ने मुझे पिता के कारनामों के खिलाफ भड़काया होता. उन्होंने हमें जीने दिया और जो हम महसूस करते हैं उसे खोजने के लिए खुला छोड़ दिया.”

अर्जुन कपूर का सौतेली बहनों से है अच्छा बॉन्ड

साल 2018 में बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी का निधन हो गया था. तब से अर्जुन अपनी सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के करीब आए और अक्सर उनके सपोर्ट सिस्टम बनकर दिखाई देते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन 2’ और ‘लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें-

Kareena Kapoor ने पति सैफ और बेटे तैमूर संग एंजॉय किया रोलिंग स्टोन कॉन्सर्ट, शेयर की तस्वीरें

Kriti Sanon And Rajkummar Rao: कृति सेनन और राजकुमार राव ने दिया अखबार में इश्तेहार! जानिए, आखिर क्या है इसके पीछे की बड़ी बात

from bollywood https://ift.tt/lP0WBx7
https://ift.tt/SHkxUIX

0 comments:

Post a Comment