Sidebar Ads

Thursday, June 16, 2022

Mithun Chakraborty: जब मिथुन ने फिल्म से कटवा दिए हेमा मालिनी के सीन, एक्ट्रेस ने जमकर किया था हंगामा!

Mithun Chakraborty Hema Malini Clash: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की लाइफ से जुड़े कई किस्से बेहद मशहूर हैं. ऐसा ही एक किस्सा है गलियों के बादशाह फिल्म के सेट का जब मिथुन से नाराज होकर हेमा मालिनी ने खूब हंगामा किया था. दरअसल, उस समय हेमा और मिथुन बड़े स्टार हुआ करते थे, लेकिन हेमा के मुकाबले, मिथुन का स्टारडम कम था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन शूट हुआ.

जब शूट खत्म हुआ तो मिथुन ने डायरेक्टर शेर जंग सिंह से कहा कि हेमा के कुछ सीन हटाकर उनके सीन फिल्म में ज्यादा दिखाए जाएं. डायरेक्टर मान गए और उन्होंने इंटिमेट सीन कटवा दिया. जैसे ही हेमा के कानों तक ये बात पहुंची तो वो सेट पर ही डायरेक्टर और मिथुन को चिल्लाने लगीं.

हेमा ने गुस्से में कहा, जब इंटिमेट सीन नहीं रखना था तो शूट क्यों करवाया. डायरेक्टर ने सफाई में कहा- जिन सीन की जरुरत नहीं थी, वो हमने वो ही हटाए हैं.  हेमा ने फिर जवाब दिया- मैं जानती हूं कि आपके बीच क्या बात हुई है और ये भी जानती हूं कि मेरे सीन क्यों हटाए गए हैं. हेमा इतने पर भी नहीं मानीं.

हेमा ने इसकी शिकायत राजकुमार से की जो इस फिल्म के दूसरे हीरो थे. राजकुमार एक समय हेमा से प्यार करते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो सका था. हेमा को परेशान देख राजकुमार से रहा नहीं गया तो उन्होंने सेट पर डायरेक्टर को खूब डांट लगाई. इस वाक्ये के बाद मिथुन और हेमा की बात कई महीनों तक बंद रही, लेकिन बीतते समय के साथ दोनों से सुलह कर ली.

Mithun Chakraborty: कभी नक्सली थे मिथुन चक्रवर्ती, एक हादसे के चलते बदला फैसला और बन गए बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर'

Aamir Khan in Lagaan: जब आमिर खान ने 5 मिनट में ही रिजेक्ट कर दी थी लगान की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर से कह दी थी ये बात

from bollywood https://ift.tt/iDIKQ4r
https://ift.tt/JEIex16

0 comments:

Post a Comment