Comedian Rajpal Yadav: राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार हैं. राजपाल अपनी उम्दा एक्टिंग और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. उनको इंडस्ट्री में लगभग 25 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है और इस दरमियान अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़ कर कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है. वहीं उनके फिल्मों की एक खास बात ये भी रही कि वो ज्यादातर कॉमेडी के रोल में ही नज़र आए हैं. लोग उनके इस अंदाज़ को काफी पसंद करते हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया है कि उन्हें कॉमेडियन का टैग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं.

हाल ही में रिलीज़ हुई है फिल्म अर्ध

अभी हाल ही में उनकी फिल्म अर्ध (Ardh) रिलीज़ हुई है, जिसको लेकर वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच उन्होंने कर्ली टेल्स को एक इंटरव्यू दिया है, जहां पर उन्होंने अपनी इस फिल्म से लेकर करियर तक कई चीजों पर बात की है.

कॉमेडियन तक सीमित रहना नही है पसंद

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वो सभी लीड रोल रहे हैं, साइड रोल जैसा कुछ होता ही नहीं है. वो हर एक रोल को लीड रोल मानते हैं. और जब उन्हें कोई सिर्फ कॉमेडी तक सीमित रखता है, तो वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है.

आगे उन्होंने कहा- लेकिन दर्शक मुझे इसी तौर पर जानते हैं, और वो मुझे इसके लिए ही प्यार करते हैं, तो अब मैं अपने कॉमेडियन कहलाने से नाराज़ भी नहीं हो सकता. लेकिन मेरे अनुसार मुझे एक कॉमेडियन के रूप में बहुत छोटी सी कैटेगरी में रख दिया गया है.

य भी पढ़ें-

Samrat Prithviraj On OTT: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने के बाद ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज'

Shraddha Kapoor Brother Detained: बेंगलुरु में रेव पार्टी के बाद श्रद्धा कपूर का भाई गिरफ्तार, सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप

from bollywood https://ift.tt/KElHDu0
https://ift.tt/1AGVEjb
Monday, June 13, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Comedian कहे जाने पर छलका Rajpal Yadav का दर्द, कहा- मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं

0 comments:
Post a Comment