Sidebar Ads

Thursday, June 23, 2022

Shamshera: शमशेरा की रिलीज पर बोले रणबीर कपूर- ‘काश मेरे पिता ऋषि कपूर इसे देखने के लिए जिंदा होते’

Ranbir Kapoor On His Late Father Rishi Kapoor: इसमें कोई शक नहीं है कि, बी-टाउन के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने टैलेंटेड एक्टर हैं. ‘बर्फी’ में गूंगे का किरदार हो, या ‘संजू’ में संजय दत्त की भूमिका निभाना हो, रणबीर ने हमेशा अपने चाहने वालों को हैरान किया है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसका टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. एक लेटेस्ट इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने भावुक मन से कहा है कि, काश उनके पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ देख पाते.

रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर के बारे में की बात

‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की है कि, काश उनके पिता उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ देख पाते. उन्होंने ये भी बताया कि, अगर उनके पिता ये फिल्म देखते, तो यकीनन वह उन पर गर्व महसूस करते. रणबीर ने कहा, “काश मेरे पिता इस फिल्म को देखने के लिए जिंदा होते. वह हमेशा मेरे काम को लेकर मेरी स्पष्ट आलोचना करते थे. मेरा काम उन्हें पसंद आया हो या नहीं आया हो, वह हमेशा अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया देते थे. यह दुख की बात है कि, वह इसे देखने के लिए नहीं हैं. हालांकि, मैं उत्साहित हूं कि, मुझे इस तरह की फिल्म करने का मौका मिला और मुझे यकीन है कि, वह जहां भी होंगे, मुझ पर गर्व महसूस कर रहे होंगे.”

शमशेरा के लिए एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ को अपने करियर में एक पॉजिटिव स्टेप मानते हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक अभिनेता के रूप में विकसित होना चाहता हूं और मुझे लगता है कि, 'शमशेरा' इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है. आप बड़े दर्शकों के लिए फिल्में बनाना चाहते हैं. आप ऐसी कहानियां बताना चाहते हैं, जिनसे दर्शक जुड़ सकें और एंटरनटेन हो सकें. अभी ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन मैं देखना चाहता हूं कि, दर्शक मुझे इस रोल में कैसे स्वीकार करते हैं.”

फिल्म के बारे में बात करें तो, इसमें रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर (Vani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है.

यह भी पढ़ें

Kapil Sharma Fees: द कपिल शर्मा शो के तीसरे सीज़न के लिए कपिल ने वसूली इतनी मोटी फीस, कमाई जान हैरान रह जाएंगे आप

जब जिगरी दोस्त ने कर दिया था नसीरुद्दीन शाह पर चाकू से हमला, इस एक्टर ने बचाई थी जान

from bollywood https://ift.tt/TBhJDXA
https://ift.tt/rBkNZWe

0 comments:

Post a Comment