Rekha Amitabh Bachchan Love Story: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के अफेयर से जुड़े ढ़ेरों किस्से आज भी सुने और सुनाए जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ और रेखा के बीच वैसे तो नजदीकियां थीं लेकिन ये सार्वजानिक हुईं फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ की शूटिंग के दौरान जब एक व्यक्ति द्वारा रेखा का अपमान किया गया था और अमिताभ उस व्यक्ति पर आगबबूला हो गए थे. कहते हैं कि इस घटना के बाद अमिताभ और रेखा के बीच की नजदीकियों के बारे में सबको पता चल गया था.

इन दोनों की नजदीकियों की खबर जया को भी थी और उन्होंने इस बीच एक ऐसा कदम उठाया जिसके बाद अमिताभ और रेखा का ब्रेकअप ही हो गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार अमिताभ शूटिंग के सिलसिले में शहर से कहीं बाहर गए हुए थे. मौका देखकर जया ने रेखा को घर पर लंच के लिए इनवाइट कर दिया.

कहते हैं इनविटेशन मिलने के बाद रेखा सकपका गईं और सोचने लगीं कि कहीं जया उन्हें डांटने के लिए घर तो नहीं बुला रहीं. इन्हीं सब सोचा विचारी के बीच रेखा, अमिताभ के घर पहुचीं. यहां रेखा और जया के बीच खूब हंसी मजाक हुआ और काफी बातें हुईं.

हालांकि, जब रेखा जाने को हुईं तब जया ने उनसे कहा कि, ‘चाहे कुछ हो जाए, मैं अमित को नहीं छोडूंगी’. कहते हैं समझदार के लिए इशारा ही काफी होता है. रेखा समझ चुकीं थीं कि अमिताभ से दूर होने का वक्त आ गया है. ख़बरों की मानें तो इस लंच के बाद अमिताभ और रेखा के बीच दूरियां आ गईं थीं.

ये भी पढ़ें-

लंदन की सड़कों पर कुछ इस अंदाज में दिखे Saif Ali Khan, Kareena Kapoor ने पूछा- Mr. खान क्या ये आप हैं?

विग्नेश शिवन ने पत्नी नयनतारा संग थाईलैंड से हनीमून की रोमांटिक फोटोज कीं शेयर, केमिस्ट्री के कायल हो रहे फैंस

from bollywood https://ift.tt/bqEmVo3
https://ift.tt/tQKyDqi
Friday, June 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Rekha Amitabh Bachchan: जब डिनर पर बुलाकर जया ने कह दी थी ऐसी बात, रेखा का हो गया था अमिताभ बच्चन से ब्रेकअप!

0 comments:
Post a Comment