Sidebar Ads

Wednesday, June 8, 2022

Malaika Arora के एक्सीडेंट के बाद ऐसा हो गया था बेटे Arhaan Khan का हाल, मां ने किया खुलासा

Malaika Arora: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. मलाइका को उनकी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए फैंस बहुत पसंद करते हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. मलाइका का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनके माथे पर चोट आई थी. मलाइका के एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस और फैमिली परेशान हो गए थे. मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे उनके एक्सीडेंट के बारे में जानने के बाद उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) परेशान हो गए थे और तुरंत वापस इंडिया आना चाहते थे.

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि मैं अरहान से मिलकर वापस आई ही थी. सिर्फ 48 घंटे ही हुए थे और एक्सीडेंट हो गया. मैं काम के लिए यूएस गई थी और अरहान का ब्रेक था तो हमने साथ में समय भी बिताया. मेरे एक्सीडेंट के बाद वह फोन पर जोर-जोर से रो रहा था, बहुच चिंतित था और अगली फ्लाइट से वापस आना चाहते थे. आप एक बच्चे से इस सिचुएशन में क्या एक्सपेक्ट कर सकते हो. खासकर तब जब वह अपने घर से बहुत दूर हो.

किसी पर नहीं कर रहा था विश्वास
मलाइका ने आगे बताया कि हर कोई अरहान से बात कर रहा था लेकिन वह किसी की बात पर विश्वास नहीं कर रहा था. उनके दोस्तों ने फोन करके उन्हें सारी चीजें बता दी थी. उन्हें नहीं पता था कि कितना नुकसान हुआ है और मुझे कितनी चोट लगी है. वह बस ये चाहते थे कि मैं ठीक हूं कि नहीं. उन्हें मेरी सर्जरी और रिकवरी के बारे में सब बता दिया गया था लेकिन वह किसी पर विश्वास नहीं कर रहे थे. उन्हें लग रहा था कि सब उन्हें झूठ बोल रहे है. जब तक हम दोनों ने आपस में बात नहीं की हमे शांति नहीं मिली. मुझे पता था कि उन्हें पता चल गया है मेरे साथ क्या हुआ है. जब मैं बेहोशी से ठीक हुई तो मैंने उनसे बात की और बताया कि मैं ठीक हूं. जिंदगी कितनी ही अजीब है ना एक पल आप मस्ती कर रहे होते हो और दूसरे ही पल आप मौत के एकदम करीब होते हो.

बता दें मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे इस समय विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं. मलाइका का बेटे अरहान से मिलकर आने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अप्रैल में एक्सीडेंट हुआ था. वह अपने ड्राइवर और बॉडीगार्ड के साथ ट्रैवल कर रही थीं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/37s0Hpb Trailer: 17 जून को रिलीज होगी बोमन ईरानी की डिजिटल सीरीज 'मासूम', ज़िंदगी को प्रभावित करने वाले अनकहे सच को लाएगी सामने

<a href="https://ift.tt/jaCXYUJ Khan: 'रईस' के बाद माहिरा खान इंडियन स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार, इस शो में आएंगी नजर

from bollywood https://ift.tt/i5TfcJS
https://ift.tt/aZhUgyR

0 comments:

Post a Comment