Alia Ranveer Photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 'गली बॉय' के बाद फैंस दोनों को साथ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) डायरेक्ट कर रहे हैं. करण जौहर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं. जहां की तस्वीरें वह शेयर कर रहे हैं. वेकेशन के दौरान करण जौहर को अपने रॉकी और रानी मिल गए हैं. जिनकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

करण जौहर को लंदन में कई बॉलीवुड सेलेब्स मिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ तस्वीर शेयर की थी. अब करण को उनके रॉकी और रानी मिल गए हैं. जिनकी तस्वीर शेयर किए बिना वह खुद को रोक नहीं पाए.

आलिया-रणवीर का स्वैग
करण जौहर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे रॉकी और रानी मिले.' फोटो में आलिया ब्लैक आउटफिट में सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने इसके साथ ही कूल शेड्स लगाए हैं. वहीं हर बार की तरह रणवीर का लुक निराला दिखा. उन्होंने ब्लू स्ट्राइप शर्ट के साथ ब्लू, ग्रीन और रेड स्ट्राइप्स वाला स्वेटर पहना. इस लुक को उन्होंने भी शेड्स से कंप्लीट किया.

बता दें हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. जिसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी. उन्होंने आलिया और रणबीर के लिए पोस्ट भी शेयर किया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ गल गैडोट नजर आएंगी. वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/8yBOS2c Padukone Hoarding: पेरिस एयरपोर्ट पर दिखा दीपिका पादुकोण का जलवा, अर्जुन-मलाइका ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

<a href="https://ift.tt/dzZGJsM Ranaut: धाकड़ में कंगना रनौत के एक्शन के मुरीद हुए विद्युत जामवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

from bollywood https://ift.tt/1zQ42u8
https://ift.tt/O5mJ6hD
Wednesday, June 29, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Alia Bhatt Ranveer Singh Photo: आलिया-रणवीर ने 'रॉकी और रानी' बन शेड्स में दिखाया स्वैग, करण जौहर ने शेयर की तस्वीर

0 comments:
Post a Comment