Mahira Khan: साल 2017 में रिलीज हुई बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'रईस' (Raees) से सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira khan) बहुद जल्द इंडियन टीवी स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है. हाल ही में यह ऐलान किया गया है कि माहिरा खान इंडियन टीवी चैनल जिंदगी के अपकमिंग शो 'सदके तुम्हारे' में अहम किरदार निभाएंगी. इतना ही नहीं इंडियन टेलीविजन पर वापसी को लेकर माहिरा काफी उत्साहित हैं.

भारतीय दर्शकों से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित- माहिरा

मालूम हो कि साल 2016 में हुए उरी हमले के बाद से भारतीय मनोरंजन जगत से सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था. लेकिन हाल ही में जिंदगी टीवी चैनल ने इस बात की पुष्टी की थी, मंत्रालय के आदेशानुसार जल्द ही इस चैनल सभी पाकिस्तानी सीरियल और कलाकार वापसी करेंगे. जिसके फलस्वरुप अब जिंदगी चैनल पर 'सदके तुम्हारे' शुरू होने जा रहा है, जिसमें पाक एक्ट्रेस माहिर खान लीड रोल में हैं. इंडियन स्क्रीन पर वापसी को लेकर माहिरा ने कहा है कि 'मेरे लिए काफी सौभाग्य की बात है कि मुझे भारतीय दर्शकों के सामने फिर से अपनी अदाकारी का जौहर दिखाना का मौका मिला है.'

सदके तुम्हारे में माहिरा खान का अहम किरदार

इतना ही नहीं माहिरा खान ने नए टीवी सीरियल 'सदके तुम्हारे' (Sadqay Tumhare) के बारे में बात करते हुए बताया है कि इस टीवी शो में 'मेरा किरदार 'शानो' का है. इस शो में गांव की एक सीधी साधी लड़की की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. शानो अब तक मेरे फेवरेट किरदारों में से एक हैं. यह शो और इसका किरदार मेरे दिल के सबसे करीब है'. मालूम हो कि सदके तुम्हारे टीवी सीरीयल 80 के दशक की लव स्टोरी को दर्शायेगा. साथ ही इस सीरियल का टेलीकास्ट जिंदगी चैनल पर 9 जून से शाम 7 बजे से किया जाएगा.

एक्स मंगेतर Rashmika Mandanna के साथ ऐसे हैं Rakshit Shetty के रिश्ते, किया खुलासा

Salman Khan को इस टीवी एक्टर की फीस के बारे में जानकर लगा था शॉक, फिर एक कॉल कर करवाया सैलरी में इजाफा

from bollywood https://ift.tt/63Q1gYB
https://ift.tt/26yscLK
Wednesday, June 8, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Mahira Khan: 'रईस' के बाद माहिरा खान इंडियन स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार, इस शो में आएंगी नजर

0 comments:
Post a Comment