KK last Rites Live Updates : सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) उर्फ केके की मंगलवार रात कोलकाता (Kolkata) में मौत हो गई. केके (Krishnakumar Kunnath) ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अचानक इस तरह अलविदा कहा कि सुनने वालों का दिल टूट गया. अपनी रुहानी आवाज़ से सबके दिल में अपनी जगह बनाने वाले केके हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए और अपने पीछे छोड़ गए अपने बेहतरीन गाने जो पीढ़ियों तक सुने जाएंगे. केके का दिन कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद हुआ. कॉन्सर्ट के दौरन

ये कॉन्सर्ट कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के नजरुल मंच पर आयोजित किया गया था. वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, हालांकि उनकी तबीयत कॉन्सर्ट से ही बिगड़ने लगी थी. लेकिन होटल आने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मंगलवार को ही कोलकाता से उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जहां आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पश्चिम बंगाल सरकार ने केके के पार्थिव शरीर को तोपों की सलामी देकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और कोलकाता से विदा किया. कार्यवाही की निगरानी कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिवंगत गायक को पुष्पांजलि अर्पित की, केके का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए रवींद्र सदन में रखा गया. आपको बता दें कि केके के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं.

from bollywood https://ift.tt/1ks27Sj
https://ift.tt/6Jwgche
Wednesday, June 1, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» KK last Rites Live Updates : राजकीय सम्मान के साथ होगा केके का अंतिम संस्कार, जानें कब दी जाएगी अंतिम विदाई

0 comments:
Post a Comment