Sidebar Ads

Sunday, June 4, 2023

ZHZB Box Office Collection Day 3: ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, तीसरे दिन की कमाई रही सबसे ज्यादा

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ को पहले दिन से दर्शकों का प्यार मिल रहा है और इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी कर रही है. पहले दिन उम्मीद से बेहतर कमाई करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन लगभग 35% का उछाल देखा गया. वहीं अब ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की कमाई के तीसरे दिन यानी संडे के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना बिजनेस किया है.

‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ में पहली बार विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई है और दोनों की केमिस्ट्री ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर फुटफॉल मिल रहा है और इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है. कमाई की बात करें तो ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने पहले दिन 5.49 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में उछाल आया और इसने 7.25 करोड़ रुपये बटोर लिए. वहीं अब ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 9 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ विक्की और सारा की फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की कुल कमाई अब 21.69 करोड़ रुपये हो गई है.

40 करोड़ के बजट में बनी है ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’
40 करोड़ के बजट में बनी ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ ने वन प्लस वन फ्री की यूनिक टिकट सेलिंग स्ट्रैटजी से प्रॉफिट कमाया है और इसी के साथ विक्की के लिए उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. वहीं सारा की ये केदारनाथ, सिम्बा और लव आजकल के बाद चौथी बड़ी ओपनर है.

फिल्म की स्टारकास्ट
‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान ने लीड रोल प्ले किया है. इनके अलावा फिल्म में ईनामउलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुखर्जी सपोर्टिंग रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: -<a href="https://ift.tt/B3KDqtn Shah के लिए कोई मायने नहीं रखते अवॉर्ड, वॉशरूम के दरवाज़े के हैंडल की तरह करते हैं यूज

from bollywood https://ift.tt/Tg8HkxG
https://ift.tt/LkjY5m1

0 comments:

Post a Comment