केजीएफ 2 में जहां रॉकी बने यश आगे की कहानी पूरी करेंगे तो वहीं इस बार फिल्म में संजय दत्त अधीरा बनकर सभी को डराएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर देखने के बाद तो फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है तो स्टार कास्ट जुटी है फिल्म के दमदार प्रमोशन में. वहीं प्रमोशन के दौरान फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ मजेदार किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं.

ऐसा ही किस्सा एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने भी रिवील किया. जब उन्होंने यश से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की थी और उन्हें कह दिया था कि उनकी बेइज्जती मत करो यार. दरअसल, जब संजय दत्त फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त वो कैंसर से भी जूझ रहे थे. उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी. लिहाजा शूटिंग के दौरान हर कोई उनका खास ख्याल रखता, उन्हें शूटिंग के लिए खास सुविधाएं दी जाती थी. शॉट्स में ग्राफिक्स का इस्तेमाल करने की बात की जाती थी. जिससे संजय दत्त ने यश और मेकर्स से खास रिक्वेस्ट की कि उन्हें वैसे शूटिंग करने का मौका दिया जाए जैसा कि तय किया गया था. फाइट सीन हो या फिर धूल मिट्टी के सीन संजय दत्त ने खुद हर सीन को रीयल लोकेशन पर किया.

14 अप्रैल को रिलीज हो रही है फिल्म
केजीएफ चैप्टर 1 की रिलीज के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट का इंतजार भी बेसब्री से हो रहा है और अब फाइनली फिल्म रिलीज होने जा रही है. 14 अप्रैल की डेट तय कर दी गई है. फिल्म में जहां पुराने चेहरे यश और श्रीनिधि नजर आएंगे तो वहीं नए रवीना टंडन और संजय दिखेंगे. फिल्म थियेटर में रिलीज होगी जिसके बाद उसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः दिलीप कुमार के जाने के बाद एकांतवास में सायरा बानो! नहीं उठा रहीं हैं किसी का फोन, ना कर रही हैं किसी से मुलाकात!

from bollywood https://ift.tt/RG0rH7n
https://ift.tt/5xJTOYC
Thursday, April 7, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» केजीएफ चैप्टर 2 में शूटिंग के दौरान संजय दत्त ने की थी रॉकी बने यश से खास रिक्वेस्ट, जानें क्या थी वो?

0 comments:
Post a Comment