Chup Box Office Collection Day 1: दुलकर सलमान (Dulquer Salman) और सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup Revenge Of the Artist) नेशनल सिनेमा डे पर सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली थी. नेशनल सिनेमा डे होने की वजह से टिकट 75 रुपये थी. जिसकी वजह से कई लोग इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे थे. पहले दिन अच्छी कमाई करने के बाद दूसरे दिन चुप का जादू फीका पड़ा है. पहले ही हफ्ते फिल्म को अच्छी कमाई करने में मुश्किल हो सकती है. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जो पहले दिन की तुलना में काफी कम है.

आर बाल्की के डायरेक्शन में बनीं चुप में सनी देओल और दुलकर सलमान के साथ श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी अहम किरदार निभाती नजर आई हैं. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. आइए आपको चुप के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

चुप ने किया इतना बिजनेस
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक चुप ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म ने पहले दिन 3.06 करोड़ का बिजनेस किया था. जिसके बाद टोटल कलेक्शन करीब 4.26 करोड़ हो जाएगा.

एडवांस बुकिंग में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
चुप ने अपनी रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. बुधवार की शाम तक चुप के पूरे देश में 63,000 टिकट बिक गए थे. रिलीज के दिन भी काफी टिकट बेचे थे. जिसके बाद उसने अजय देवगन की रनवे 34 को भी पीछे छोड़ दिया था.

चुप में दुलकर सलमान को कास्ट करने पर आर बाल्की ने कहा था-वह सबसे शानदार कलाकारों में से एक है जिसे मैंने भारतीय सिनेमा में देखा है और हालांकि वह पूरे देश में एक सुपरस्टार है. हिंदी सिनेमा में उनकी तरह का टैलेंट ढूंढना बहुत मुश्किल है जो एक फ्रेश फेस भी हैं. वह एक अच्छा कॉम्बिनेशन हैं क्योंकि लोगों के मन में उनको लेकर कोई मिक्स इमेज नहीं है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/6sbOlEq Jonas को सभी के सामने Priyanka Chopra ने स्टेज पर किया किस, वीडियो इंंटरनेट पर वायरल

<a href="https://ift.tt/Gml8g4h 2 में खराब परफॉर्मेंस पर Tiger Shroff ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रिलीज से पहले बड़ा मजा आया, रिलीज के बाद...

from bollywood https://ift.tt/S8rKhg7
https://ift.tt/Ip3HR05
Saturday, September 24, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Chup Box Office Collection: सनी देओल-दुलकर सलमान की फिल्म का फीका पड़ा जादू, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस

0 comments:
Post a Comment