Katrina Showers Love For Vicky: विक्की और कैटरीना की लव स्टोरी और उनकी शादी (Vicky Katrina), दोनों के ही फैंस काफी दीवाने हैं और इस स्टार कपल को बहुत पसंद भी करते हैं. वहीं यह दोनों भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. सोशल मीडिया पर इनकी कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. एक बार फिर अब इनके रोमांटिक पल की झलक देखने को मिली है.

दरअसल, कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की के साथ एक फोटो शेयर की है. सामने आई तस्वीर में दोनों समंदर के सामने वाली अपनी बालकनी में खड़े हुए है और एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखकर साफ पता लग रहा है कि दोनों ढलते सूरज के साथ एक खूबसूरत शाम का मजा ले रहे हैं. बिना किसी कैप्शन के भी केवल यह तस्वीर ही दोनों के इस मोमेंट की खूबसूरती जाहिर कर रही है.

विक्की संग ऐसे हुई थी कैटरीना की मुलाकात
पिछले दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 7) के अलग-अलग एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए थे. इस दौरान कैटरीना के बताया था कि विक्की संग उनकी मुलाकात पहली बार जोया अख्तर की पार्टी में हुई थी. पहली बार मिलकर ही वह मन ही मन उन्हें पसंद करने लगी थीं. एक्ट्रेस ने इस बात का जिक्र जोया अख्तर से किया था, जिन्होंने दोनों को मिलाने में काफी मदद भी की.

जल्द एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों
कैटरीना विक्की की साथ में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. बता दें कि दोनों एक ऐड शूट के लिए साथ आए हैं, जिसके लिए हुए फोटोशूट की झलक वायरल हो रही है. फिल्म की बात करें तो जहां कैटरीना 'टाइगर 3' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' में नजर आने वाली हैं. वहीं विक्की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा', 'सैम बहादुर' और 'द इमोर्टल अस्वथामा' जैसी फिल्मों में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/wcsYZ9u Ruth Prabhu Health: सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत खराब ? इलाज के लिए पहुंचीं विदेश, टली शूटिंग !

जब Madhuri Dixit ने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ, तब कैसा था एक्टर का हाल, पत्नी ने किया था खुलासा!

from bollywood https://ift.tt/7DBs3N9
https://ift.tt/hGtBfjl
Tuesday, September 20, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Katrina Post: पति विक्की कौशल के लिए उमड़ा कैटरीना का प्यार, एक साथ खूबसूरत लम्हों का यूं लेते दिखे आनंद

0 comments:
Post a Comment