Mehmood Birth Anniversary: राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को फिल्म इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. राजेश खन्ना को लोग प्यार से ‘काका’ कहकर भी बुलाते थे और एक्टर को लेकर एक कहावत काफी मशहूर थी, ‘ऊपर आका नीचे काका’. असल में राजेश खन्ना का स्टारडम ही कुछ ऐसा था, एक्टर की कार को उनकी फीमेल फैन्स चूम कर लाल कर दिया करती थीं. वहीं, जहां भी राजेश खन्ना जाते वहां लोगों का हुजूम उनकी एक झलक देखने को उमड़ पड़ता था. बहरहाल, स्टारडम के उस दौर में भी राजेश खन्ना के साथ एक ऐसा वाकया पेश आया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजेश खन्ना को ‘किंग ऑफ़ कॉमेडी’ कहे जाने वाले लीजेंड्री एक्टर महमूद (Mehmood) ने चांटा मार दिया था.

आज 29 सितंबर को महमूद की बर्थ एनिवर्सरी पर आइए आपको बताते हैं कि यह पूरा माजरा क्या था. असल में, महमूद ‘जनता हवलदार’ नाम की एक फिल्म बना रहे थे. इस फिल्म के लिए उन्होंने राजेश खन्ना को कास्ट किया था. यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी और यह पूरा वाकया इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का ही बताया जाता है.

असल में एक दिन जब राजेश खन्ना इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट्स पर पहुंचे हुए थे तब वहां उनकी मुलाकात महमूद के बेटे से हुई थी. ख़बरों की मानें तो महमूद के बेटे ने राजेश खन्ना को सिर्फ हैलो बोला और आगे बढ़ गए. यह बात राजेश खन्ना को चुभ गई क्योंकि वे एक बड़े स्टार थे और उन्होंने इसे अपनी तौहीन की तरह लिया था. इसके बाद राजेश खन्ना ‘जनता हवलदार’ के सेट्स पर अक्सर देरी से पहुंचने लगे थे.

राजेश खन्ना के इस कदम से महमूद को काफी परेशानी होने लगी, महमूद को घंटों सेट्स पर राजेश खन्ना का इंतज़ार करना पड़ता था. ख़बरों की मानें तो एक दिन जब राजेश खन्ना इसी तरह देरी से सेट्स पर आए तो पहले से ही गुस्सा महमूद ने उन्हें तमाचा जड़ते हुए कहा, ‘तुम सुपरस्टार अपने घर के होगे, मैने यहां तुम्हें फिल्म के लिए पूरे पैसे दिए हैं, तुम्हें इसे पूरे करना ही पड़ेगा’. कहते हैं कि महमूद के इस कदम के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम कुछ पलों के लिए काफूर हो गया था और इसके बाद वे फिल्म के सेट्स पर भी समय से आने लगे थे.

यहां भी पढ़ें

<a href="https://ift.tt/2KzIEij 1 से बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर बोले Vikram Vedha के निर्देशक, 'इससे कोई मुकाबला नहीं, मैं खुद इसे देखने...'

'टैलेंट के दम पर ही सुपरहिट सिंगर हूं'....Neha Kakkar ने हेटर्स को दिया ऐसा करारा जवाब, शेयर किया ये पोस्ट

from bollywood https://ift.tt/Ms7bUFe
https://ift.tt/RPVyb4x
Wednesday, September 28, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» ‘किंग ऑफ़ कॉमेडी’ महमूद ने जड़ दिया था सुपरस्टार Rajesh Khanna को झन्नाटेदार थप्पड़, ये थी वजह!

0 comments:
Post a Comment