Sidebar Ads

Monday, September 19, 2022

Kate Winslet Injured: शूटिंग सेट पर घायल हुईं ऑस्कर विनर केट विंसलेट, हॉस्पिटल में भर्ती

Kate Winslet Injured On Shooting Set: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस केट विंसलेट (Kate Winslet) का नाम दमदार एक्ट्रेस में शामिल है. इस बीच केट विंसलेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. क्रोएशिया में अपनी अपकमिंग ड्रामा पीरियड फिल्म 'ली' (LEE) के शूटिंग सेट पर केट विंसलेट फिसल कर गिर गई हैं. जिसकी वजह से टाइटैनिक (Titanic) एक्ट्रेस केट विंसलेट घायल हो गई हैं.

बताया जा रहा है गिरने की वजह से केट के पैर में चोट लगी है और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अपडेट ये भी आ रहा है कि केट विंसलेट को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है.

शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार हुईं केट विंसलेट

डेडलाइन वेब साइट की खबर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान केट विंसलेट फिसल गई हैं. जिसकी वजह से उनको तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच हुई है. जिसमें ये बताया गया है कि केट विंसलेट ज्यादा गंभीर रूप से घायल नहीं हुई है. इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि विंसलेट एक सप्ताह के अंदर निर्धारित समय पर फिल्म ली की शूटिंग की शुरुआत फिर से कर देंगी.

दरअसल केट विंसलेट के चोटिल होने की वजह से ऐतिहासिक ड्रामा पीरियड फिल्म ली की शूटिंग को बीच में रोक दिया गया था. केट विंसलेट वहीं अदाकारा हैं जिन्होंने साल 1997 में आई हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म टाइटैनिक में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था. इस फिल्म के लिए केट विंसलेट का नाम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ था. हालांकि 46 वर्षीय एक्ट्रेस केट विंसलेट को साल 2009 फिल्म द रीडर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला.

इन फिल्मों में नजर आएंगी केट विंसलेट

इस बीच गौर किया जाए केट विंसलेट (Kate Winslet) के वर्क फ्रंट के बारे में तो आने वाले समय में विंसलेट फिल्म ली में नजर आएंगी. केट विंसलेट की ये फिल्म फोटोग्राफर ली मिलर के जीवन पर आधारित है. ये वही ली मिलर हैं, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संवाददाता के रूप में काम किया था. इस फिल्म के अलावा केट विंसलेट बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म अवतार के दूसरे पार्ट में अहम भूमिका अदा करती दिखाई देंगी.

Entertainment News Live: दूसरे रविवार को भी ब्रह्मास्त्र ने की ज़ोरदार कमाई, ठगी मामले में जैकलीन से आज फिर पूछताछ

Brahmastra Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र', दूसरे रविवार किया इतना बिजनेस

from bollywood https://ift.tt/Qx7IXMA
https://ift.tt/y4bq9EX

0 comments:

Post a Comment