Faisal Khan On Aamir Khan's Laal Singh Chaddha: आमिर खान के भाई फैसल खान (Faisal Khan) इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 के लिए फैसल खान को अप्रोच किया गया था, जिसके लिए उन्होंने इनकार कर दिया. हालांंकि, अब वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर दिए अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं.

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) बीेते महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से उन्होंने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. हालांकि, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा. ऐसे में इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए फैसल खान ने अपने भाई की फिल्म पर अपनी टिप्पणी दी है. जैसा कि सभी जानते हैं, पिछले दिनों आमिर खान के एक पुराने बयान के कारण फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लोगों ने खूब बायकॉट किया है. इसे लेकर उन्होंने माफी भी मांगी थी, जिसपर फैसल खान ने अपना रिएक्शन दिया है.

आमिर खान को बताया मौकापरस्त
फैजल खान ने अपने भाई को मौकापरस्त बताया है. उन्होंने कहा, हां, माफी मांगना सही था. जिंदगी में कोई भी व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता. माफी मांगने और खुद को सुधारने में कोई बुराई नहीं है. उसके बाद आप एक बेहतर इंसान बनते हैं. हालांकि आमिर को उस बात के सामने आने के तुरंत बाद माफी मांगनी चाहिए थी, न कि जब उनकी फिल्म रिलीज हो रही थी. यह अवसरवादी लगता है, लेकिन अगर किसी को इस बात का अहसास नहीं है कि उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई है तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है. क्योंकि आप नहीं जानते कि कब किसी को कब बोध हो जाए'.

फैसल खान को कुछ खास नहीं लगी 'लाल सिंह चड्ढा'
फैसल खान के मुताबिक, 'फिल्म कुछ-कुछ हिस्सों में अच्छी थी. मुझे लगता है कि आमिर को एक बेहतर स्क्रिप्ट चुननी चाहिए थी. खासकर तब जब वह चार साल बाद फिल्मों में वापस आ रहे थे. मुझे पूरी फिल्म पसंद नहीं आई, बस उसके कुछ हिस्से पसंद आए. यह बिल्कुल भी wow फिल्म नहीं थी.'

जानकारी के लिए बता दें कि, फैसल खान और आमिर के बीच काफी कड़वाहट रही है. फैसल ने आमिर पर न सिर्फ उन्हें कैद करके रखने, बल्कि उनका करियर बरबाद करने का भी आरोप लगाया था. फैसल खान ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म प्यार का 'मौसम' से शुरू किया था. वह भाई आमिर खान संग फिल्म 'मेला' में दिखे थे.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/wcsYZ9u Ruth Prabhu Health: सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत खराब ? इलाज के लिए पहुंचीं विदेश, टली शूटिंग !

जब Madhuri Dixit ने छोड़ दिया था संजय दत्त का साथ, तब कैसा था एक्टर का हाल, पत्नी ने किया था खुलासा!

from bollywood https://ift.tt/xun3Plp
https://ift.tt/hGtBfjl
Tuesday, September 20, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Laal Singh Chaddha: फिल्म को लेकर फैसल खान ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, जानें क्यों अपने ही भाई को कहा मौकापरस्त?

0 comments:
Post a Comment