Rekha Vinod Mehra Love Story: एक्ट्रेस रेखा (Rekha) न सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल कारणों से भी खासी चर्चाओं में रहीं हैं. रेखा का निजी जीवन किसी फिल्मी कहानी की तरह रहा जहां उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे. रेखा का सबसे चर्चित अफेयर एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ था. हालांकि, सिर्फ अमिताभ ही नहीं थे जिनके साथ रेखा के रिलेशन ने सुर्खियां बटोरीं थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ से ब्रेकअप के बाद रेखा की नजदीकियां एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के साथ भी बढीं थीं. रेखा और विनोद के अफेयर के चर्चे इंडस्ट्री में आम हो चले थे. इस बीच इन्होंने कोलकाता में शादी भी कर ली थी. विनोद मेहरा से शादी के बाद रेखा की लाइफ में एक बड़ा ट्विस्ट आया था.

रेखा की बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ (Rekha: The Untold Story ) में इस बात का जिक्र है कि विनोद मेहरा की मां रेखा को फूटी आंख पसंद नहीं करती थीं.

बायोग्राफी में इस बात का भी जिक्र है कि जब रेखा शादी के बाद विनोद मेहरा के साथ उनके मुंबई स्थित घर पहुंचीं तो एक्ट्रेस को देख उनकी सास (विनोद मेहरा की मां ) का कैसा रिएक्शन था. बताते हैं कि विनोद मेहरा की मां रेखा से बहुत चिढ़ती थीं और ऐसे में रेखा को सामने देखते ही वे आग बबूला हो उठीं थीं.

रेखा ने जब अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहा तो वे इतनी नाराज़ थीं कि उन्होंने रेखा को धक्का देते हुए सैंडल निकाल लिया था ताकि एक्ट्रेस की पिटाई लगा सकें. बताते हैं कि विनोद मेहरा की मां ने रेखा को अपनी बहू मानने से भी इनकार दिया था. इस बात से रेखा काफी आहत हुई थीं. बहरहाल, शादी के कुछ समय बाद ही रेखा और विनोद मेहरा अलग हो गए थे.

ये भी पढ़ें: आज से शुरू हो रहा है Bigg Boss 16....यहां जानिए कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का ये सुपरहिट शो ?

सागर 'सलमान' पांडे के निधन पर भाईजान का भावुक पोस्ट, 'मेरा साथ देने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं

from bollywood https://ift.tt/IhcGQ6s
https://ift.tt/weFqKpa
Friday, September 30, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» जब शादी के बाद विनोद मेहरा के घर पहुंचीं थीं Rekha, सास ने किया था इतना बुरा सलूक!

0 comments:
Post a Comment