Kareena Kapoor Birthday: एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का आज बर्थडे है. करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था और वे आज पूरे 42 साल की हो चुकी हैं. ना सिर्फ फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी करीना कपूर खासी सुर्खियां बटोर चुकी हैं. एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े ऐसे ढ़ेरों किस्से हैं जो मशहूर हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं जो करीना कपूर की शादी से जुड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बीच नजदीकियां साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं. कुछ साल डेट करने के बाद साल 2012 में करीना और सैफ ने शादी कर ली थी.

हालांकि, करीना की मानें तो यह सबकुछ आसान नहीं था. एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्हें करीबियों ने सैफ से शादी करने के लिए मना किया था. असल में लोगों को लगता था कि सैफ से शादी करने के बाद करीना कपूर का करियर तबाह हो जाएगा. इस सोच के पीछे दो कारण थे पहला कि सैफ तलाकशुदा थे, उनकी पहली शादी अमृता सिंह (Amrita Singh) से हुई थी जो 13 साल बाद टूट गई थी. वहीं, दूसरी वजह ये थी कि सैफ दो बच्चों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के पिता थे.साथ ही वो करीना से 10 साल बड़े हैं.

बहरहाल, खुद करीना की मानें तो उनका तर्क ये था कि, ‘आपको जब जो करना होता है आप करते हो, मैं उस वक्त शादी करना चाहती थी इसलिए मैंने की, इसे लेकर मेरे पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं था ना ही किसी के साथ बैठकर मैंने इसे प्लान किया क्योंकि शादी को लेकर अंतिम निर्णय मुझे ही लेना था’.

आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान का नाम आज बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शुमार है. इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) हैं. बात यदि फ़िल्मी करियर की करें तो करीना कपूर खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नज़र आई थीं. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

यह भी पढ़ें:-

Parveen Babi का आलीशान बीच फ्लैट 17 सालों से पड़ा है वीरान, नहीं मिल रहा कोई खरीदार, जानिए क्‍या है कीमत

Sonam Kapoor ने सेलिब्रेट की बेटे की वन मंथ एनिवर्सरी, शानदार केक की तस्‍वीर देखकर रह जाएंगे हैरान

from bollywood https://ift.tt/4eF1Zh9
https://ift.tt/hGtBfjl
Tuesday, September 20, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» 'तुम्हारा करियर तबाह हो जाएगा', ऐसे तानों से भी नहीं घबराई थीं Kareena Kapoor, कर ली थी 10 साल बड़े सैफ से शादी!

0 comments:
Post a Comment