Mahesh Bhatt Birthday: फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का आज 20 सितंबर को जन्मदिन है. महेश भट्ट को उनकी बनाई यादगार फिल्मों के साथ उनकी बेबाक बयानी और पर्सनल लाइफ के लिए भी याद किया जाता है. महेश भट्ट की लाइफ से जुड़े ऐसे ढ़ेरों किस्से हैं जो आज भी मशहूर हैं. फिल्ममेकर की लाइफ से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट एक समय अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेस रहीं परवीन बाबी (Parveen Babi) के प्यार में इस कदर गिरफ्तार हुए थे कि वे अपने बीवी और बच्चों को छोड़ परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे थे. बहरहाल, महेश भट्ट को साल 1979 में परवीन के बारे में ऐसा कुछ पता चला था जिसे जानने के बाद उनके होश उड़ गए थे.

असल में परवीन बाबी को सिजोफ्रेनिया नाम की एक मानसिक बीमारी थी. इस बीमारी के चलते एक्ट्रेस को हरदम ऐसा लगता था कि कोई उन्हें मारना चाहता है. ख़बरों की मानें तो साल 1979 में महेश भट्ट को एक्ट्रेस की बीमारी और इसकी गंभीरता का पता चला जब वे अपने घर आए थे.

बताते हैं कि महेश भट्ट जब घर आए तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्टयूम पहने घर के एक कोने में चाकू लिए बैठी हैं. महेश ने जब ऐसा करने की वजह पूछी तब एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘श्श्स धीरे बोलो महेश कोई मुझे मारने की कोशिश कर रहा है’. कहते हैं इस घटना के बाद महेश भट्ट को यह समझते देर नहीं लगी थी कि परवीन बॉबी एक बड़े संकट में हैं.

महेश भट्ट ने परवीन बाबी को कई बड़े डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन एक्ट्रेस की हालत में सुधार नहीं हुआ था. कहते हैं कि परवीन बाबी की इस बीमारी के चलते ही महेश भट्ट से उनका रिश्ता टूट गया था. हालांकि, एक्ट्रेस की अंतिम समय तक महेश भट्ट उनके अच्छे दोस्त बने रहे थे.

'केजीएफ' से भी बड़ी धमाकेदार फिल्‍म लेकर आ रहे साउथ सुपरस्‍टार Yash, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश!

ऑडिशन के लिए बिना कुछ खाए-पिए लाइन में खड़ी रहती थीं निम्रत कौर, संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

from bollywood https://ift.tt/MzCYaTq
https://ift.tt/y4bq9EX
Monday, September 19, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» परवीन बाबी के साथ अफेयर में थे Mahesh Bhatt लेकिन एक्ट्रेस के बारे में यह बात पता चलते ही लगा था जोर का झटका!

0 comments:
Post a Comment