Sidebar Ads

Friday, September 30, 2022

Vicky Kaushal ने खास अंदाज में Richa Chadha-Ali Fazal को दी शुभकामनाएं, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड के फेमस कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. ऋचा चड्ढा ने शुक्रवार को अली के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं. इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. ऋचा और अली की फोटोज पर सेलेब्स कमेंट करके शुभकामनाएं दे रहे हैं. ये कपल जल्द ही अपनी नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं. ऋचा और अली शादी के हर फंक्शन को खास बना रहे हैं. ऋचा के साथ मसान (Masaan) में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इस कपल को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है. विक्की ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋचा चड्ढा और अली फजल के लिए पोस्ट शेयर किया है. ऋचा चड्ढा और अली फजल के शादी से पहले के फंक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए विक्की ने लिखा-दो शानदार लोग साथ आ रहे हैं. आप दोनों को शुभकामनाएं. बहुत सारा प्यार.

ऋचा ने शेयर की फंक्शन की तस्वीर
ऋचा चड्ढा ने शुक्रवार को अली के साथ फंक्शन की तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे थे. ऋचा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- #RiAli मोहब्बत मुबारक. फोटोज में ऋचा पिंक आइवरी लहंगे में नजर आईं थीं वहीं अली ने आइवरी शेरवानी पहनी थीं. ये कपल साथ में बहुत खूबसूरत लग रहा था.

बता दें विक्की कौशल ने अपनी पहली लीड फिल्म मसान में ऋचा चड्ढा के साथ काम किया था. ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई थी लेकिन क्रिटिक ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था. विक्की की अपनी पहली को-स्टार के साथ आज भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/q0DXzjS Film Awards 2022: 'इस जीत को मैं...,' बेस्ट एक्टर का खिताब पाने के बाद सामने आया अजय देवगन का रिएक्शन

जब शादी के बाद विनोद मेहरा के घर पहुंचीं थीं Rekha, सास ने किया था इतना बुरा सलूक!

from bollywood https://ift.tt/WBwtuQs
https://ift.tt/weFqKpa

0 comments:

Post a Comment