Raju Srivastav last Rites: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. वह पिछले 42 दिनों से जिंदगी से जंग लड़ रहे थे. राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. आज राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार होगा. आज सुबह दस बजे कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार होगा.

राजू श्रीवास्तव का आज सुबह 10 बजे निगम बोध पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले सुबह 8 बजे दिल्ली के दशरथपुरी से अंतिम यात्रा निकलेगी.

राजू श्रीवास्तव के निधन से हर कोई सदमे में हैं. सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को साउथ दिल्ली के कल्ट जिम में एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक आया था. उसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. दिल्ली के एम्स में 42 दिनों तक राजू श्रीवास्तव का इलाज चला. कई हफ्तों तक तो राजू को होश नहीं आया, लेकिन डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत और फैंस की दुआओं के असर से राजू को होश आ गया था. लेकिन फिर राजू श्रीवास्तव की तबीयत दोबारा बिगड़ी और 21 सितंबर को उन्होंने एम्स में आखिरी सांस ली. अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह करीब 10:20 बजे मृत घोषित किया गया. राजू श्रीवास्तव के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

from bollywood https://ift.tt/JH3nqBv
https://ift.tt/hGtBfjl
Wednesday, September 21, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Raju Srivastav Last Rites Live: आज दिल्ली में राजू श्रीवास्तव का होगा अंतिम संस्कार, 42 दिनों से जिंदगी से लड़ रहे थे जंग

0 comments:
Post a Comment