Abhishek Bachchan Karisma Kapoor Break Up: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की जोड़ी एक समय इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक हुआ करती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन की करिश्मा से पहली मुलाकात बहन श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) की शादी में हुई थी. कहते हैं यहां एक-दूसरे को देखने के बाद करिश्मा और अभिषेक के बीच मेल मुलाकातों का दौर चला और जल्द ही यह एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे थे. इसके बाद अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर करिश्मा और अभिषेक की सगाई कर दी गई थी. यहां तक इनकी लाइफ में सबकुछ ठीक था, फैन्स को भी इस बात का इंतज़ार था कि अभिषेक और करिश्मा कब शादी की डेट अनाउंस करने वाले हैं.

हालांकि, इसी बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. असल में अभिषेक बच्चन और करिश्मा की शादी टूट चुकी थी और इस घटना की खूब चर्चा भी हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और करिश्मा की शादी टूटने के पीछे कुछ कारण थे जिनमें से पहला ये था कि करिश्मा की मां बबीता चाहती थीं कि बच्चन परिवार अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा अभिषेक बच्चन के नाम कर दे.

लेकिन कहते हैं बच्चन परिवार ने इस डिमांड को मानने से इनकार कर दिया था जिससे इन दोनों ही परिवारों के बीच थोड़ी खटास आ गई थी. वहीं, यह भी बताया जाता है कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) चाहती थीं कि शादी के बाद करिश्मा कपूर फिल्मों में काम करना छोड़ दें लेकिन एक्ट्रेस को यह बात मंजूर नहीं थी.

बहरहाल, एक दूसरे से अलग होने के बाद अभिषेक ने जहां ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी. वहीं, करिश्मा की शादी दिल्ली के एक बिज़नेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से साल 2003 में हुई थी. हालांकि, 2016 में करिश्मा और संजय तलाक लेकर अलग हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

संजय कपूर ने किया था पत्नी को चीट, 25 साल की शादी को लेकर पत्नी महीप ने किया ये खुलासा

हाउस वाइफ विनर कविता चावला ने 22 साल की KBC की तैयारी, कभी 20 रुपये में कपड़े सिलकर करती थी गुजारा

from bollywood https://ift.tt/Q2guIpX
https://ift.tt/hGtBfjl
Wednesday, September 21, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» बहन की शादी में करिश्मा से पहली बार मिले थे Abhishek Bachchan, इस वजह से नहीं हो सकी दोनों की शादी!

0 comments:
Post a Comment