Rakhi Sawant Wants Salman To Give Her Hand To Adil: राखी सावंत इन दिनों फिर से चर्चा में हैं. हर जगह राखी आजकल अपने प्यार आदिल दुर्रानी के साथ ही स्पॉट होती हैं. आदिल दुर्रानी संग वह कितने प्यार में हैं, इसे जाहिर करने का मौका वह हाथ से जाने नहीं देती हैं. अब उन्होंने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसी ख्वाहिश लोगों के सामने कह डाली है, जिसे जानकर सलमान खान जरूर हैरान होंगे.

दरअसल, ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों बिग बॉस के नए सीजन (Bigg Boss 16th Season) का हिस्सा बनने को लेकर सुर्खियों में हैं. जैसा कि सभी जानते हैं, पिछले कुछ सीजन्स का वह लगातार हिस्सा रही हैं. ऐसे में इस बार भी उनसे जुड़ी ऐसी चर्चें लोगों के लिए आम हो गई हैं. हालांकि, इस बार राखी कुछ अलग ही मकसद के साथ बिग बॉस में एंट्री लेना चाहती हैं.

'मैं चाहती हूं सलमान खान मेरा हाथ आदिल के हाथ में दें'
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत से जब उनके बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने पर सवाल किया गया, तो राखी के जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने कहा, 'मुझे अगर बुलाया गया तो जरूर जाऊंगी. मुझे शो की ट्रॉफी नहीं जीतनी है. मैं चाहती हूं सलमान सर खुद मेरा हाथ आदिल के हाथ में दें. मैं आदिल से शादी करना चाहती हूं'. वह कहती हैं कि अगर इस बार बिग बॉस का थीम सर्कस रहा तो वह क्लाउन बनकर पहुंचेंगी.

'राखी के बिना अधूरा है बिग बॉस'!
राखी सावंत शो के कई सीजन का हिस्सा रही हैं लेकिन कभी उन्हें शो की ट्रॉफी जीतते नहीं देखा गया. इसे लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा, जिस तरह सलमान खान के बिना बिग बॉस अधूरा है, उसी तरह राखी सावंत के बिना भी शो अधूरा है. उनके मुताबिक, उन्होंने जब बिग बॉस से यह सवाल किया कि उन्हें कभी शो क्यों नहीं जीतने देते, तो जवाब मिला कि अगर वह यह शो जीत जाएंगी तो हर साल उन्हें फिर कैसे शो का हिस्सा बनाया जाएगा.

राखी के मुताबिक, बिग बॉस चाहते हैं कि वह हर सीजन में आएं और शो में धमाल करें. हालांकि उन्होंने बताया कि फिल्हाल शो का उन्हें कोई ऑफर नहीं आया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगर राखी बिग बॉस 16 का हिस्सा बनती तो क्या बॉयफ्रेंड आदिल से शादी की उनकी ख्वाहिश पूरी हो पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: आज से शुरू हो रहा है Bigg Boss 16....यहां जानिए कब और कहां देख पाएंगे सलमान खान का ये सुपरहिट शो ?

सागर 'सलमान' पांडे के निधन पर भाईजान का भावुक पोस्ट, 'मेरा साथ देने के लिए दिल से शुक्रिया अदा कर रहा हूं

from bollywood https://ift.tt/dtT3FZ7
https://ift.tt/weFqKpa
Friday, September 30, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Bigg Boss 16: शो का हिस्सा बनने पर बोलीं राखी सावंत- 'ट्रॉफी नहीं चाहिए, मैं चाहती हूं सलमान सर..

0 comments:
Post a Comment