Sidebar Ads

Thursday, September 22, 2022

Entertainment News Live: आमिर खान की बेटी ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से की सगाई, तनुश्री दत्ता ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment News Live: आज यानी 23 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) मनाया जा रहा है. यह मौका उन सभी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा जो फिल्में देखने का शौक रखते हैं. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Multiplex Association of India) की ओर से आज के दिन हर फिल्मों का टिकट केवल 75 रपये रखा गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन सभी फिल्मों के नाम जिन्हें इस दिन आप एन्जॉय कर सकते हैं.

तनुश्री दत्ता ने किया खुलासा

तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए कुछ हादसों का जिक्र किया है. तनुश्री दत्ता ने बताया कि जब वह उज्जैन में थीं तब उनकी कार का कई बार ब्रेक फेल किया गया. साथ ही इसी दौरान उनका भयानक कार एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसके चलते उनका काफी खून बहा और उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा. उनके मुताबिक, इसका खुलासा तब हुआ जब मुझे पता चला कि मेरे पानी में भी पॉइसन मिलाया जा रहा है.

इरा खान ने की सगाई

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने बायफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ कोजी वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. इरा साल 2020 के नुपुर को डेट कर रही हैं. नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. वह सोशल मीडिया पर क्यूट कपल फोटोज शेयर करके फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं. इरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से शॉक्ड हो गए हैं. इरा और नुपुर ने सगाई कर ली है.

from bollywood https://ift.tt/Hwox7zL
https://ift.tt/Ce7QUXd

0 comments:

Post a Comment