Salman Khan love life: बॉलीवुड के चर्चित अफेयर्स की जब भी बात होती है तो सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इनके अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक की ख़बरें खूब चर्चाओं में रहीं थीं. आज हम आपको सलमान और ऐश्वर्या की लाइफ से जुड़े एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. असल में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) की शूटिंग के दौरान बढ़ीं थीं. इन दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाता था और इनकी नजदीकियों के चर्चे इंडस्ट्री में आम हो गए थे. हालांकि, जल्द ही इनके रिश्ते पर ब्रेकअप के काले बादल मंडराने लगे. कहते हैं कि सलमान खान के पजेसिव बर्ताव के चलते ऐश्वर्या से उनका रिलेशन बिगड़ने लगा था.

इस बीच इंडस्ट्री में इनके ब्रेकअप की ख़बरें भी तेजी से फैलने लगी थीं. यह सब चल ही रहा था कि तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी. असल में एक रात शराब के नशे में धुत्त होकर सलमान खान सीधे ऐश्वर्या राय के फ़्लैट पर पहुंचे गए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह वाकया आधी रात का था, सलमान ने ऐश्वर्या के फ़्लैट का दरवाज़ा जोर-जोर से ठोकना शुरू कर दिया. जब ऐश्वर्या की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो सलमान खान गुस्से में आगबबूला होकर लगभग 2-3 घंटे एक्ट्रेस के घर के बाहर हंगामा मचाते रहे थे.

इस बीच ऐश्वर्या के पड़ोसियों ने यह सबकुछ देखा था साथ ही अगले दिन मीडिया ने इस घटना को बढ़ा-चढ़ा कर बताया भी था. कहते हैं कि इस मामले के बाद सलमान और ऐश्वर्या की खूब किरकिरी हुई थी. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप के पीछे भी इस वाकये का महत्वपूर्ण रोल था.

Dev Anand के काले कोट पहनने पर कोर्ट ने लगा दिया था बैन, हैरान कर देने वाली थी वजह!

from bollywood https://ift.tt/GVBEoDj
https://ift.tt/WMaQ3LR
Sunday, September 25, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Aishwarya Rai को लेकर बेहद पजेसिव हो गए थे सलमान, एक्ट्रेस के फ़्लैट के बाहर आधी रात को किया था हंगामा!

0 comments:
Post a Comment