Sidebar Ads

Saturday, September 24, 2022

Heropanti 2 में खराब परफॉर्मेंस पर Tiger Shroff ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रिलीज से पहले बड़ा मजा आया, रिलीज के बाद...

Tiger Shroff On Heropanti 2: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आखिरी बार फिल्म हीरोपंती 2 (Heropanti 2) में नजर आए थे. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नवाजुद्दीन सिद्धीकी लीड रोल में नजर आए थे. टाइगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए आए दिन पोस्ट शेयर करते रहते हैं. टाइगर अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर टाइगर ने आस्क मी सेशन किया था जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिया. एक फैन ने जब टाइगर से उनकी फिल्म हीरोपंती 2 के बारे में पूछा तो उन्होंने उसकी खराब परफॉर्मेंस के बारे में बात की.

इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन के दौरान एक फैन ने टाइगर से पूछा- हीरोपंती करके आपको कैसा लगा?  इसके जवाब में टाइगर ने कहा- 'रिलीज होने से पहले बड़ा मजा आया... रिलीज के बाद एल लग गए.'

ये हैं फेवरेट साउथ स्टार
इस सेशन में एक फैन ने टाइगर से उनके फेवरेट साउथ के एक्टर के बारे में पूछा. अल्लू अर्जुन टाइगर के फेवरेट साउथ स्टार हैं. उन्होंने जवाब में लिखा- आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन.

टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 की बात करें तो इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बस 24 करोड़ का बिजनेस कर पाई थी. ये साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती का सीक्वल था. जिससे टाइगर ने बॉलीवुड में कदम रखा था. हीरोपंती में टाइगर के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आईं थीं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म गणपत पार्ट 1 में कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों पर रिलीज होगी. इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ छोटे मियां बड़े मियां में नजर आएंगे. ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/PxVYzQB Selvan: खास अंदाज में मणिरत्नम ने आराध्या का किया था स्वागत, दिया ऐसा मौका जो कभी मां ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नहीं मिला

सामी-सामी गाने पर रश्मिका मंदाना ने गोविंदा संग किया ऐसा जबरदस्त डांस, फैंस को हो जाएगा 'श्रीवल्ली' से प्यार

from bollywood https://ift.tt/q3RSGve
https://ift.tt/Ip3HR05

0 comments:

Post a Comment