Sidebar Ads

Sunday, September 25, 2022

Maine Payal Hai Chhankai Remix: नेहा कक्कड़ पर एक बार फिर बरसीं फाल्गुनी पाठक, कहा- जब खुद पर गुजरती है तब पता चलता है...

Falguni Pathak On Neha Kakkar: फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) का 'मैंने पायल है छनकाई' (Maine Payal Hai Chhankayi) गाना हर 90 के दशक के बच्चे को याद होगा. इस गाने को सुनकर सभी बड़े हुए हैं. अब बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इस गाने का रीमिक्स ले आईं हैं जिसपर बवाल छिड़ गया है. मैंने पायल है छनकाई गाने के रीमिक्स को लेकर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. ऑरिजिनल गाने की सिंगर फाल्गुनी पाठक भी नेहा से बहुत नाराज हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है.  इस गाने के रीमिक्स को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है और नेहा कक्कड़ ने गाया है. फाल्गुनी पाठक उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेना चाहती हैं.

फाल्गुनी पाठक ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा-'मैं और क्या कर सकती थी? मैं लीगल एक्शन नहीं ले सकती. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में फाल्गुनी पाठक ने कहा था- मैं इस बात से खुश हूं कि लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि उन्हें मेरा म्यूजिक पसंद है और उन्हें नेहा कक्कड़ का वर्जन पसंद नहीं आया.'

खुद पर गुजरती है तो पता चलता है
फाल्गुनी पाठक ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि 'अगर वह कर सकती थी तो वह लीगल एक्शन लेतीं. काश मुझे इसके बारे में पहले पता होता. जब खुद पर गुजरती है तब पता चलता है.  मुझे दुख है कि मुझे इस बारे में नहीं पता था. अगर पता होता तो मैं जरुर कुछ करती.

नेहा कक्कड़ ने दिया जवाब
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हेट मैसेज का जवाब दिया था. उन्होंने लिखा- "मैं आज जो भी हूं वो बहुत कम लोगों को हासिल होता है. वो भी इतनी कम उम्र में. इस तरह का फेम, अनगिनत हिट गाने, सुपरहिट टीवी शोज, वर्ल्ड टूर, बच्चों से लेकर 80-90 साल की उम्र तक के फैंस और क्या नहीं है! आपको पता है ये सब मैंने कैसे हासिल किया है अपने टैलेंट, पैशन, कड़ी मेहनत और पॉजिटिविटी के दम पर. इसलिए आज जो भी मेरे पास है उसके लिए मैं अपने भगवान को धन्यवाद करना चाहती हूं. धन्यवाद मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली इंसान हूं. आप सभी को खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं.'

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/Ue69NWc Srivastav की प्रेयर मीट में बुरी तरह टूटीं पत्नी शिखा, कहा- मेरी तो जिंदगी चली गई...

<a href="https://ift.tt/cn58uDC Super Moms 3 Winner: हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता ‘डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3’, मिली इतनी प्राइज मनी

from bollywood https://ift.tt/OL3D7HN
https://ift.tt/Ip3HR05

0 comments:

Post a Comment