Sidebar Ads

Friday, September 16, 2022

Rashmika Mandanna ने इस वजह से बॉलीवुड में कदम रखने का लिया फैसला, किया खुलासा

Rashmika Mandannna Bollywood Debut: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ में अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना चुकी हैं. साउथ में धमाल मचाने के बाद रश्मिका अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. वह बॉलीवुड में फिल्म गुडबाय (Goodbye) से डेब्यू करने जा रही है. गुडबाय में रश्मिका के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. अपनी डेब्यू फिल्म में ही रश्मिका को दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है. रश्मिका इन दिनों गुडबाय के प्रमोशन में बिजी हैं. ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

कई तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी रश्मिका के बॉलीवुड में कदम रखने के पीछे एक वजह है. गुडबाय का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में रश्मिका की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया है अब सभी को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. रश्मिका ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला क्यों लिया.

इस वजह से रखा बॉलीवुड में कदम
रश्मिका गुडबाय के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई थीं. जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की. मीडिया से बातचीत में रश्मिका ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला क्यों लिया. रश्मिका ने बताया कि उनके बॉलीवुड में कदम रखने के पीछे कि वजह उनके 'फैंस' हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने कहा- 'मैंने ऑडियन्स की वजह से हिंदी स्क्रिप्ट सुनना शुरू किया था क्योंकि वह चाहते थे मैं यहां आकर फिल्म करूं. हम तुम्हारा काम देखना चाहते हैं. इसी बीच पुष्पा आई और उसे मिले रिस्पॉन्स के बाद मैं चौंक गई और आज मैं गुडबाय के साथ यहां हूं.'

गुडबाय की बात करें तो इस फिल्म में रश्मिका के साथ पवेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर, साहिल मेहता और अभिषेक खान भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर 7 सितंबर को रिलीज हो चुका है जिसमें कहानी की छोटी सी झलक दिखाई गई. गुडबाय में अमिताभ बच्चन रश्मिका के पिता और नीना गुप्ता मां के किरदार में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/7ihBPAg Box Office Collection: 200 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र', शुक्रवार को किया इतना बिजनेस

एक साथ इस सीरीज में नजर आएंगी 'Arora Sisters', जिदंगी से जुड़े राज से उठाएंगी पर्दा

from bollywood https://ift.tt/OWtgSVF
https://ift.tt/1B7gkyI

0 comments:

Post a Comment