Sidebar Ads

Sunday, September 11, 2022

Brahmastra की सफलता के बीच फैंस के साथ नज़र आए Ranbir Kapoor, Alia Bhatt ने शेयर की तस्वीरें

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra: इन दिनों सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वैसे तो फिल्म पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन हैं, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बंपर कमाई भी कर रही है. इन सबसे फिल्म से जुड़े सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी खुशी का इज़हार कर रहे हैं.

फैंस के बीच दिखे रणबीर कपूर

इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्टर अपने फैंस के बीच नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर के चाहने वाले उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश दिख रहे हैं और वो उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं.

पहली तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया ‘शिवा’. गौरलतब है कि ब्रह्मास्त्र में एक्टर के किरदार का नाम शिवा है. इसके साथ ही दूसरी फोटो के साथ आलिया ने लिखा, “प्यार से बड़ा और कोई अस्त्र नहीं है इस दुनिया में”

अब तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़

रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) की ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ के साथ एक शानदार ओपनिंग की थी. वहीं पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 75 करोड़ रही थी. इसी के साथ दो दिनों में ब्रह्मास्त्र ने जहां इंडिया में लगभग 79 करोड़ का बिजनेस कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर में ये आंकड़ा 160 करोड़ के पार जा चुका है. और अब ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म आगे कमाई के और भी कीर्तिमान रचते दिखेगी.

रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्च, मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं. साथ ही शाहरुख खान ने लगभग 20 मिनट का कैमियो किया है.

ये भी पढ़ें-

'डार्लिंग्स' एक्टर पर फिदा हुईं लड़कियां, पाकिस्तान-कनाडा से विजय वर्मा के लिए आने लगे शादी के रिश्ते

तीसरी बार शादी करना चाहती हैं श्वेता तिवारी? अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा

from bollywood https://ift.tt/jN8MSsd
https://ift.tt/5k0AJzi

0 comments:

Post a Comment