Brahmastra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का दुनियाभर में जादू चल गया है. शुक्रवार को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन ही धमाकेदार कमाई की है. ब्रह्मास्त्र ने पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये महामारी के बाद ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ब्रह्मास्त्र के बिजनेस में दूसरे दिन भी काफी इजाफा हुआ है. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा. वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी ब्रह्मास्त्र.

ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में दो खास कैमियो हैं. ये कैमियो किसी और के नहीं बल्कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के हैं. जी हां फिल्म में दीपिका रणबीर की मां के किरदार में नजर आई हैं. शाहरुख और दीपिका के कैमियो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इतनी बड़े स्टार्स का एक फिल्म में होने का ब्रह्मास्त्र को फायदा मिल रहा है. फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी धमाकेदार है.

दूसरे दिन किया इतना बिजनेस
रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 37 करोड़ का बिजनेस किया था. अब दूसरे दिन का कलेक्शन काफी बढ़ गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन करीब 42 करोड़ का बिजनेस किया है. जिसमें 37 करोड़ हिंदी भाषा का है और 5 करोड़ दूसरी भाषाओं का है. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 79 करोड़ हो जाएगा.

75 करोड़ का किया था बिजनेस
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बहुत पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन ही 75 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग फिल्म को बहुत अच्छा बता रहे हैं तो कुछ बहुत ही खराब बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/FVpWyDl Charan Pics: फैमिली के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं राम चरण, सामने आई ये शानदार फोटो

<a href="https://ift.tt/YjCTXIW Drama: अगर फेरिहा सीरियल देख आप भी हेजल काया के हुए दीवाने, तो हिंदी में उनके ये ड्रामे भी देख डालिए

from bollywood https://ift.tt/fUpcKPT
https://ift.tt/own5iEf
Saturday, September 10, 2022
Home »
Bollywood Gossips
» Brahmastra Box Office Collection: दूसरे दिन भी रणबीर-आलिया की फिल्म की धूम, इतने करोड़ का किया बिजनेस

0 comments:
Post a Comment