Sidebar Ads

Friday, September 9, 2022

Kangana Ranaut On Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'अयान मुखर्जी ने फूंक दिए 600 करोड़'

Kangana Ranaut Slams Brahmastra Team: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के डायरेक्शन में बनीं ब्रह्मास्त्र को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग इस फिल्म को बहुत अच्छा बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे डिजास्टर बता रहे हैं. ब्रह्मास्त्र को बनाने में अयान मुखर्जी को कई सालों का समय लगा गया. मिक्स रिव्यू मिलने के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब साबित हुई है. ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है. ब्रह्मास्त्र की टीम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) भड़की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ब्रह्मास्त्र की टीम पर निशाना साधा है. इतना ही नहीं कंगना ने ये तक कह दिया है कि अयान मुखर्जी ने 600 करोड़ रुपये जला दिए हैं.

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्रह्मास्त्र के नेगेटिव रिव्यू शेयर करते हुए मेकर्स को झूठा बताया है. कंगना ने रिव्यू शेयर करते हुए लिखा- ऐसा तब होता है जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं. करण जौहर हर शो में लोगों को ये कहने के लिए मजबूर करते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर बेस्ट एक्टर हैं और अयान मुखर्जी जीनियस हैं. धीरे-धीरे वो इस बात पर विश्वास भी करने लगे हैं. इस फिल्म का 600 करोड़ का बजट और क्या बताता है, एक डायरेक्टर जिसने अपनी जिंदगी में कोई अच्छी फिल्म नहीं बनाई. इस फिल्म को फंड करने के लिए फॉक्स स्टूडियो को खुद को बेचना पड़ा.  और कितने स्टूडियो इन फिल्मों की वजह से बंद होंगे.

अयान को जीनियस कहने वालों को जेल होनी चाहिए
कंगना ने अपनी अगली स्टोरी में लिखा- जो लोग भी अयान मुखर्जी को जीनियस कहते हैं उन्हें तुरंत जेल भेज देना चाहिए. उन्होंने इस फिल्म को बनाने में 12 साल लगा दिए, 14 डीओपी बदले, 400 से ज्यादा दिन फिल्म शूट की, 85 असिस्टेंट डायरेक्टर बदले और 600 करोड़ फूंक दिए. साथ ही आखिरी समय पर फिल्म का नाम बदलने पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाई. इस तरह के मौकापरस्त लोग, ऐसी रचनात्मकता से वंचित लोग, सफलता ने भूखे लोगों को अगर जीनियस कहा जाए तो ये एक सोची-समझी स्ट्रेटिजी है, दिन को रात और रात को दिन कहना.

करण जौहर पर साधा निशाना
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा-करण जौर जैसे लोगों से सवाल पूछा जाना चाहिए. वह फिल्म की स्क्रिप्ट से ज्यादा सभी की सेक्स लाइफ में इंटरेस्टिड रहते हैं, उन्होंने ये स्वीकार किया है कि वह रिव्यू, स्टार और झूठे कलेक्शन नंबर खरीदते हैं. वे एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/iACPITk Box Office Collection: बॉलीवुड का सूखा खत्म करेगी रणबीर-आलिया की फिल्म! ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई

<a href="https://ift.tt/mXLdP80 Singh Divorce: तलाक के बाद पत्नी को इतनी मोटी रकम देंगे हनी सिंह! टूटा... 10 साल पुराना रिश्ता

from bollywood https://ift.tt/kQJD1Z3
https://ift.tt/xWSdAGB

0 comments:

Post a Comment